नई दिल्ली, अगस्त 10 -- कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता दर्शन थूगुदीपा से जुड़े बहुचर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी नंबर 14 प्रदोष एस की ओर से सरकारी गवाह बनने के लिए दाखिल 11 पन्नों की अर्जी ने इस केस में नए और सनसनीखेज खुलासे किए हैं। प्रदोष ने अदालत के सामने क्षमादान की अपील करते हुए हत्याकांड, बर्बरता और उसके बाद सबूतों को मिटाने की साजिश की पूरी जानकारी साझा की है।'निजी अंगों पर लात मारी, छाती पर दोनों पैरों से खड़े हुए' प्रदोष की तरफ से कोर्ट में दाखिल अर्जी के अनुसार, 8 जून 2024 को पट्टानागेरे शेड में रेणुकास्वामी की हत्या के दौरान भयानक क्रूरता की गई थी। दर्शन ने अपनी दोस्त पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मुद्दे पर रेणुकास्वामी से गाली-गलौज की और पवित्रा से कहा कि वह रेणुकास्वामी को अपनी चप्पल से मारे। यह भी पढ़ें- रेणुका...