सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकापार स्थित पनारी ग्राम सभा के करी गांव के सामने रेणुका नदी में शनिवार को एक 28 वर्षीय युवक का शव मिला। वह गुरुवार की शाम बिल्ली प्राइमरी स्कूल के पीछे स्थित अपने आवास से अपाचे मोटर साइकिल लेकर निकला था। मृतक के पिता रमेश चंद्र शर्मा की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। ओबरा थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि शनिवार को रेणुका नदी में मछली मारने गए मछुआरों के जाल में एक युवक का शव आ जाने की सूचना मिली। मौके पर ओबरा पुलिस ने जाकर शव की पहचान कराने के लिए परिजन को बुलाया। परिजनों ने पहंुच कर उसकी पहचान लापता 28 वर्षीय राजीव शर्मा उर्फ बंटी पुत्र रमेश शर्मा, निवासी बिल्ली प्राइमरी स्कूल के पीछे के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.