मेरठ, अप्रैल 17 -- मेडिकल कॉलेज में पांच दिवसीय स्पोर्ट्स इवेंट वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट में शुक्रवार को एलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रम तथा फार्मेसी विभाग के अलग-अलग ग्रुप हाउस रेड हाउस,ग्रीन हाउस,ब्लू हाउस ,व्हाइट हाउस,ऑरेंज हाउस व येलो हाउस के बीच विभिन्न खेल हुए। खेलों में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कैरम बोर्ड, एथलेटिक्स आदि खेल खेले गए। बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेड हाउस प्रथम,खो खो प्रतियोगिता में रेड हाउस,ग्रीन हाउस,व्हाइट हाउस ने अपने लीग मैच जीते। जिसमें ग्रीन हाउस फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में येलो हाउस ने अपना फाइनल मैच जीता। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता के नेतृत्व में एलाइड एवं हेल्थ केयर सोसाइटी व फार्मास्यूटिकल सोसाइटी द्वारा कराई जा रही है। डीन डॉ योगेश मणिक,डॉ राहुल सिंह, हितेश चौधरी,सीपी पांडे...