रेड लाइट एरिया से हथियार के साथ नाबालिग धराया, दूसरा भागा
सीतामढ़ी, मई 26 -- सीतामढ़ी। नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्ती के दौरान रेड लाइट एरिया रिंग बांध के पास से पिस्तौल के साथ एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रीगा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को देखते ही बाइक चला रहा दूसरा युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने पिस्तौल को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सब-इंस्पेक्टर कुश कुमार पुलिस बल के साथ सोमवार-मंगलवार की रात रूटीन गश्ती पर थे। यह भी पढ़ें- हंगामा कर रहा युवक अवैध पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार मंगलवार अहले सुबह जब पुलिस टीम रेड लाइट एरिया में रिंग बांध से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही एक बाइक अचानक रुक गई। पुलिस की गाड़ी को सामने देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.