मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के रेड लाइट एरिया स्थित डांसर स्वीटी के कोठे पर शराब पार्टी मामले में रविवार को दारोगा जूली कुमारी के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें गिरफ्तार कोलकाता के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर वैशाली जिले के भगवानपुर थाने के शर्मा अमर निवासी राकेश कुमार और कोठा संचालिका समेत दो अन्य युवतियों को आरोपित किया गया है।थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राकेश कुमार को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कोठा संचालिका और दोनों युवतियों को पीआर बॉन्ड पर मुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...