रेड लाइट एरिया में छापेमारी
भागलपुर, जुलाई 7 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में मंगलवार की सुबह एक बड़ी छापेमारी अभियान चलाया गया। जिस दौरान दर्जनों की संख्या में महिला व लड़कियों को बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी की रेड लाइट एरिया में अनैतिक देह व्यापार शुरू है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई करने पहुंची थी।।हालांकि पुलिस के एक्शन में आते हीं बड़ी संख्या में लोग भाग निकले। साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही। कुछ महीने पहले हीं तत्कालीन एसपी हिमांशु के निर्देश पर छापेमारी के बाद रेड लाइट एरिया में कई घरों को सील कर दिया गया था। लेकिन सील घरों में हीं दुबारा अनैतिक कार्य शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.