पूर्णिया, अप्रैल 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के जीरोमाइल रेड लाइट एरिया में बिहार, बंगाल एवं झारखंड की मासूमियत को महीनों से रौंदा जा रहा था। रेड लाइट एरिया की अंधेरी गलियों में कैद इन मासूमों को मंगलवार को मुक्त कराया गया तो इनकी कहानी खुलकर सामने आई। मुक्त कराई गई पीड़िताओं में अधिकांश पूर्णिया जिले विभिन्न थाना क्षेत्रों की है, जबकि एक नाबालिग बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से तो दूसरी झारखंड के रांची की है। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि इन्होंने बताया है कि इन्हें नौकरी का झांसा देकर जीरोमाइल लाया गया था। यहां लाकर कमरे बंद कर दिया गया। माजरा समझ में आते ही उन्होंने धंधेबाजों से मुक्त करने की मिन्नतें की। इसके बदले उन्हें तरह-तरह की यातनाएं देकर उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाने लगा। इन्होंने पुलिस के समक्ष नौकरी एवं प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.