पटना, जून 26 -- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को एएन कॉलेज में 'रेड रन 2026' अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता हुई। युवाओं में एचआईवी-एड्स के खिलाफ जागरूकता, किशोर स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली व नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व का संदेश देने के उद्देश्य से यह आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद 10 प्रतिभागियों (5 छात्र और 5 छात्राएं) का चयन आगामी स्तर के लिए किया गया। सफल संचालन  रेड रन 2026 की नोडल पदाधिकारी डॉ. अमृता चक्रवर्ती  के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के सहयोग से हुआ। प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी प्रतियोगिता में महाविद्यालय का ...