मऊ, अगस्त 11 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं जिला एड्स समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी-एड्स एवं टीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ फेस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय रेड रन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्या सागर और स्नेहा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता मिर्जाहादीपुर चौक से जीवनराम छात्रावास के खेल मैदान तक आयोजित हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.एचआर सोनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को एचआईवी-एड्स एवं टीबी के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम के कोच मनोज द्वारा सिटी बजाकर प्रतिभागियों को दौड़ के लिए रवाना किया गया। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग मे...