रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में छात्राओं ने लगाई दौड़
भागलपुर, जुलाई 16 -- नवगछिया। निज संवाददाता। मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में एनएसएस के अंतर्गत अंतर्गत रेड रन मैराथन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनीता सिन्हा ने शीर्ष 10 छात्राओं का चयन किया। चयनित छात्राएं 22 जुलाई को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह भी पढ़ें- डीएसएम कॉलेज में जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन यह भी पढ़ें- पूर्णिया महिला कॉलेज की छात्राओं ने युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.