रेड रन में बबलू टुडू और पानो बास्के अव्वल
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता। एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेड रन के तहत तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रांची के सौजन्य से जिला स्वास्थ्य समिति और जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी मंटू पातर और टाटा स्टील खेल विभाग के डॉ. हसन मलिक इमाम मौजूद रहे। बालिका वर्ग में पानो बास्के प्रथम रही। लक्ष्मी मुर्मू द्वितीय और सिंगों हेम्ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.