मधेपुरा, जुलाई 27 -- मधेपुरा, निज संवाददाता । राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रन-2026 (पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता) का आयोजन 28 जुलाई को प्रातः 5:30 बजे पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से जिला स्तरीय रेड रन-2026 के तीन छात्र एवं तीन छात्राओं का चयन किया गया है।

टीम का चयन मधेपुरा जिले की छह सदस्यीय टीम भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज पटना रवाना हो गई। मधेपुरा जिले की चयनित टीम में यूवीके कॉलेज, करामा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। छात्रा वर्ग में जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमकुम कुमारी तथा छ...