रिषिकेष, अप्रैल 16 -- रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश का सीबीएसई का दसवीं का परीक्षणा परिणम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल में विनायक नौटियाल ने पहला, प्रज्ञा खोलिया और कार्यांजलि शर्मा ने दूसरा और कनिष्का वाष्र्णेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्वी बर्थवाला ने चौथा और आयंश कैंतुरा व श्रेयांश परवाल ने पांचवां स्थान हासिल किया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने होनहार छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रधानाचार्य तरंग बेली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उप प्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट, अकादमिक हेड अमित गांधी, मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रैपिड ग्लोबल स्कूल का 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, आयुष रहे अव्वल यह भी पढ़ें- संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल का 10वीं रिजल्ट शत-प्रतिशत, प्रियांशुल र...