रेड टिकट चेकिंग में 400 यात्री पकड़े गए
गाजीपुर, मई 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। गाजीपुर सिटी स्टेशन को आधार बनाकर बुधवार को वाराणसी सिटी-छपरा रेलखंड पर व्यापक बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में चले अभियान में कुल 400 यात्री पकड़े गए। रेलवे ने पकड़े गए यात्रियों से 2.20 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15054 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस, 12561/62 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 14015 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस, 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस सहित विभिन्न मेमू और सवारी गाड़ियों में किलाबंदी कर सघन टिकट जांच की गई। यह भी पढ़ें- गोमतीनगर-छपरा सहित छह ट्रेनों में टिकट जांच, चार सौ बिना टिकट के धराए रेलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.