बिहारशरीफ, मार्च 9 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेड क्रॉस कार्यालय में उपजिला शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में नई कमेटी के गठन व महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की गयी। मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने अध्यक्षता तो कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने संचालक किया। उन्होंने बताया कि साउथ एशिया युवा नेटवर्क के लिए एक सदस्य के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य शाखा ने इसके लिए नाम मांगे हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, नरेश प्रसाद अकेला, गणेश रजक, शैलेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, आर्यन आर्क, लालभूषण श्रीवास्तव, आशु रंजन कुमार, मामुनुर रशीद नदवी आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.