रेड क्रॉस सोसाइटी भवन स्थित ब्लड बैंक का औषधि निदेशालय की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
चतरा, मार्च 9 -- चतरा संवाददाता। रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में संचालित ब्लड बैंक का सोमवार को औषधि निदेशालय की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में किया गया, जिसके तहत प्रत्येक तीन माह पर ब्लड बैंक की जांच करने का प्रावधान है। जांच टीम में सहायक निदेशक (औषधि) अमित कुमार तथा चतरा के ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने सबसे पहले ब्लड बैंक की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई की व्यवस्था पर टीम के सदस्य संतुष्ट नजर आए। इसके बाद टीम ने ब्लड बैंक में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न उपकरणों की जांच की। साथ ही बीते वित्तीय वर्ष 2024-2025 के ब्लड डोनर रजिस्टर तथा इश्यू रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों का भी गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एलाइजा के माध्यम से की जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.