जमशेदपुर, जून 28 -- जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा वर्ष 2026-27 में बागबेड़ा के राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, टाटा मुख्य अस्पताल तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 39 निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित की जाएगी। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि, 11 जुलाई 2026 से 26 अप्रैल 2027 तक प्रत्येक सप्ताह शनिवार, रविवार एवं सोमवार को तीन दिवसीय नेत्र शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय अंधापन निवारण के तहत पिछले सत्र में 1,806 नेत्र रोगियों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण कर पुनः दृष्टि प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...