रेड क्रॉस में 5 से दी जाएगी सेफ्टी फर्स्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग
जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा छह दिवसीय सेफ्टी फर्स्ट डिजास्टर मैनेजमेंट का ट्रेनिंग कैंप 5 से 10 जून तक साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जाएगा। रेड क्रॉस के श्याम कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण सत्र में हीट स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक होने पर सीपीआर विथ माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन की जानकारी दी जायेगी। वहीं, बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 3 जून को रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.