रेड क्रॉस में 14 को रक्तदान और 16 को स्वास्थ्य जांच शिविर
जमशेदपुर, जून 10 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को साकची भवन में रक्तदाताओं के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान करने वालों को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र दी जाएगी। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। दूसरी ओर, रेड क्रॉस द्वारा 16 जून को तुरामडीह के हाथीबिन्दा पंचायत में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी है। जबकि, आदिवासी खैरवाल सांवता क्लब में डॉ. जया मोइत्रा ने चिकित्सीय टीम व रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद, मुकेश कुमार बेरा ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.