जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 3 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान तथा रेड क्रॉस के सहयोग से तय हुआ है। जबकि, 2 जून को यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया और रेड क्रॉस सोसाईटी तालसा स्थित आदिवासी नवयुवक क्लब में ग्रामीण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। इसके अलावा 5 जून से रेड क्रॉस सोसाइटी का सेफ्टी फर्स्ट डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग भी शुरू हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...