जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के साकची भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। रेड क्रॉस के श्याम कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, अधिक से अधिक रक्तदाताओं को जोड़कर जरूरतमंद को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना रेड क्रॉस का लक्ष्य है। झारखंड के राज्यपाल ने भी रेड क्रॉस की जिला इकाई और विश्वविद्यालयों को रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...