रेड क्रॉस का तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण सत्र 19 से 21 जून तक
जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जमशेदपुर द्वारा 19 से 21 जून तक तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। सत्र शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा।रेड क्रॉस के श्याम कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुष ही शामिल होंगे। शरीर व मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही भाग ले सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार बिष्टुपुर कार्यालय और साकची रेड क्रॉस भवन में नामांकन करा सकते हैं।योग दिवस पर रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभागों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हाईकोर्ट में होगा विशेष योग कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.