प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी प्रयागराज शाखा की प्रबंध समिति की बैठक मंगलवार को हुई। कई निर्णय लिए गए। तय किया गया कि रेडक्रास सोसायटी के बहादुरगंज स्थित भवन में अवैध रूप से कब्जा किए हुए सुनील कुमार गिरि और विजय कुमार मिश्रा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल-वाद की नियमानुसार पैरवी की जाए। जिसके लिए नगर मजिस्ट्रेट उपाध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। अवैध कब्जेदारों का कब्जा हटवाने का प्रयास यथाशीघ्र करने के साथ ही यह तय किया गया कि बहादुरगंज में स्थित अर्बन पॉलीक्लिनिक में एक अल्ट्रासाउंड मशीन भी नियमानुसार स्थापित कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...