कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन तीन का खिताब रेड एकादश ने जीता। टीम ने फाइनल मुकाबले में ब्लैक एकादश को पांच विकेट से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच बने रवि यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत रेड एकादश ने पांच विकेट की आसान जीत दर्ज की। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान में क्रांतिकारी प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला क्रांतिकारी रेड एकादश और क्रांतिकारी ब्लैक एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक एकादश ने 20 ओवर में 130 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मोनू ने 38 रन और सोनू ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में रवि ने तीन, सौरभ और मयंक ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में रेड एकादश ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अश्विनी ने 25 रन और आ...