गंगापार, सितम्बर 5 -- क्षेत्र के भिउरा स्थित रेड ईगल पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मजयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने अध्यापकों को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधन की ओर से सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का स्वागत कर उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सर्वेश पांडेय ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक किसी भी समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टैगोर सोसाइटी स्क...