गंगापार, दिसम्बर 11 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भिउरा स्थित रेड ईगल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार से किया गया है। प्रतियोगिता 12, 13 व 14 दिसंबर को विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होगी, जिसमें विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में छात्र एथलेटिक्स, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 14 दिसंबर को विद्यालय में स्व कृपा शंकर पांडेय स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी विशेष आयोजन किया गया है। जानकारी विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश पांडेय ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.