लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 20 मार्च की सुबह रेड अलर्ट जारी किया। अगले तीन घंटों के भीतर कई जिलों में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है। प्रभावित जिलों में लखनऊ, उन्नाव, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा और सुल्तानपुर शामिल हैं। प्राधिकरण के अनुसार दोपहर 12:29 बजे तक मौसम अत्यंत खराब रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की गई है।खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण आधा दर्जन उड़ानों की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.