सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में पानी के तेज उफान से हुई जनहानि और भारी तबाही के बाद अब पूरा मामला प्रशासनिक लापरवाही और सिस्टम की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर रहा है। खास बात यह है कि हादसे से एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने सहारनपुर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने भी मौसम के खराब पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की थी। इसके बावजूद वेस्ट यूपी के सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र शाकंभरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन केवल एनाउंसमेंट तक सीमित रहा। यदि रात में ही श्रद्धालुओं और दुकानदारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सख्ती दिखाई जाती तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। हादसे के बाद सुबह मे...