हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की 'रेडी टू कुक' योजना धरातल पर फेल होती नजर आ रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और नौनिहालों को जो राशन बांटा जा रहा है, उसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लाभार्थियों ने बताया कि राशन में मुहैया कराए जा रहे सत्तू में अत्यधिक नमक मिलाया गया है, जिससे उसका स्वाद कड़वा हो गया है। वहीं छुआरे की गुणवत्ता भी खराब है इससे पहले मिलने वाले नमक में मिलावट की शिकायतें विभाग से की गई थी, जिसके बाद विभाग ने नमक देना बंद कर दिया। जवाहर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका अनिशा ने बताया कि राशन की गुणवत्ता खराब है। उन्होंने बताया कि उनके केंद्र में कुल 42 बच्चे और गर्भवती महिलाएं हैं, लेकिन कोई राशन ले जाना नहीं चाहता। वर्ष 2023 से पहले मिलने वाले कच्चे राशन...