वाराणसी, फरवरी 27 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बाजार और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सब्जियों की नई किस्में विकसित करें। उन्होंने अल्पदोहित सब्जी फसलों कलमी साग, पंखिया सेम, ग्वार, बाकला, बथुआ और केवाच पर विशेष शोध करने के साथ रेडी टु यूज (कन्विनिएंट फूड) उत्पाद जैसे टमाटर और लौकी पाउडर विकसित करने पर भी जोर दिया। केंद्रीय मंत्री बुधवार को शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में कृषि वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सब्जी फसलों में उत्पादकता के अंतर (प्रोडक्टिविटी गैप) को कम करना आज की जरूरत है। वैज्ञानिकों को कीट एवं रोग प्रतिरोधी किस्मों का विकास करना च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.