रेडीमेड स्टोर में छत तोड़कर चोरी का प्रयास
बुलंदशहर, जून 13 -- नगर के गांधी रोड स्थित 'न्यू लक्की रेडीमेड स्टोर' में चोरों ने छत तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। दुकान स्वामी यश बंसल जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो पड़ोसियों ने उन्हें छत टूटने की जानकारी दी। चोरों ने ऊपरी हिस्से की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया था, हालांकि वे चोरी करने में असफल रहे। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, करीब छह वर्ष पूर्व भी इसी तरह छत काटकर उनकी दुकान में एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया था, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में रोष है और उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.