मैनपुरी, जून 2 -- सदर बाजार स्थित रेडीमेड की दुकान पर दो दिन पूर्व एक बाइक सवारों ने हमला बोल दुकान पर कार्य कर रहे युवक की मारपीट कर दी थी। घटना की रिपोर्ट दुकान संचालक द्वारा दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक हमलावर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जिससे युवक के परिजनों में भय व्याप्त है। सदर बाजार में रेडीमेड की दुकान का संचालन कर रहे सचिन कुमार पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि बीते रविवार दुकान पर कार्य कर रहे सनी पांडेय पुत्र प्रमोद पांडेय निवासी मोहल्ला कुंवरपुर पर बाइकों से आए एक दर्जन से अधिक युवकों ने हमला बोल बुरी तरह मारपीट कर दी थी। एयर गन से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए थे। घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था। उक्त मामले की रिपोर्ट संचालक द्वारा दर्ज कराई गई थी। घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपियों...