रेडियो वायरलेस परीक्षा में सेंध की साजिश नाकाम
गया, जुलाई 24 -- बिहार पुलिस रेडियो वायरलेस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की बड़ी साजिश को गया जी पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस को ब्रेजा कार और लॉज से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं जिससे इस साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस इस मामले में दो लोगों की तलाश कर रही है। जिस एक व्यक्ति को पहले हिरासत में लिया गया था उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। दरअसल, बुधवार को आयोजित परीक्षा के दौरान गड़बड़ी कराने की सूचना पर रामपुर पुलिस ने शहर के गंगो बिगहा स्थित केपी लॉज में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों ने ब्रेजा कार से भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश डेल्हा-करीमगंज पुल के समीप कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार और लॉज से बड़ी मात्रा में प्रश्नपत्रों की प्रतियां, सरकारी मुहर, स्टाम्प, ब्लैंक चेक, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.