रेडियो फ्रीक्वेंसी बनेगी बीएचयू परिवार की पहचान
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में अब हर छात्र, शिक्षक और कर्मचारी की पहचान एक आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिटी कार्ड) होगा। पिछले वर्ष जुलाई में शुरू हुई इस परियोजना के लिए नियम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इसे सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। भविष्य में विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं को इसी एक कार्ड में एकीकृत करने की तैयारी है। ऐसा करने वाला बीएचयू देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। कुलसचिव कार्यालय से जारी अधिसूचना के तहत छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए स्मार्ट आईडी कार्ड के उपयोग, रखरखाव और वापसी के स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। इससे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। नई व्यवस्था के अनुसार व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.