रेडियो एमिटी ने चलाया जागरूकता अभियान
नोएडा, जून 15 -- रेडियो एमिटी ने चलाया जागरूकता अभियान नोएडा, कुलदीप शर्मा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडियो एमिटी 107.8 एफएम द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के बच्चों के रक्त एवं कैंसर रोग विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. नीता राधाकृष्णम और ट्रांसफ्यूजन मेजिसिन विशेषज्ञ डॉ. सत्यम अरोरा ने रक्तदान के महत्व और इससे जुड़े कई पहलुओं पर जानकारी दी। साथ ही विशेषज्ञों ने स्वस्थ नागरिकों से रक्तदान करने और जरूरतमंद की जिंदगी को बचाने की अपील की। यह भी पढ़ें- स्वस्थ व्यक्ति साल में एक बार अवश्य करें रक्तदान यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.