लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।पीजीआई के डॉक्टरों ने एडवांस स्टेज थायराइड कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाई है। रेडियो आयोडीन थेरेपी के साथ कैंसर रोधी दवा लेनवाटिनिब देने से बीमारी पर बेहतर नियंत्रण संभव है। इलाज के बाद कैंसर की सक्रियता बताने वाले प्रमुख ट्यूमर मार्कर थायरोग्लोबुलीन के स्तर में कमी दर्ज की गई।न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शोध में ऐसे 15 मरीजों को शामिल किया गया जिनमें कैंसर फेफड़ों, हड्डियों या अन्य अंगों तक फैल चुका था। इनमें 80 प्रतिशत मरीजों में कैंसर फेफड़ों और 66 प्रतिशत में हड्डियों तक पहुंच चुका था। मरीजों को पहले तीन माह तक लेनवाटिनिब और थायरॉक्सिन सप्रेशन थेरेपी दी गई, इसके बाद रेडियो आयोडीन थेरेपी दी गई। यह भी पढ़ें- थायरॉइड बढ़ने पर आंखों पर भी पड़ सकता है असर शोधकर्ताओ...