भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के रेडियोलॉजी विभाग में लगे मेन पैनल में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से रेडियोलॉजी विभाग और इससे सटा इमरजेंसी का ऑपरेशन थिएटर (सीओटी) रूम धुआं-धुआं हो गया। रेडियोलॉजी विभाग में ड्यूटी पर तैनात आधा दर्जन कर्मचारी आग व धुएं में फंस गये। इनमें एक ट्रेनी महिला टेक्नीशियन बेहोश हो गई। महिला टेक्नीशियन को आईसीयू में भर्ती कराया गया। इधर सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे हेल्थ मैनेजर ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और अस्पताल के कर्मी आग बुझाने में लग गये। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचती तब आग पर काबू पाया जा चुका था। आग लगने से बिजली गुल होने के कारण रेडियोलॉजी विभाग में हर प्रकार की जांच सेवाएं व इमरजेंसी के सीओटी की सेवाएं बंद हो गई।शाम कर...