बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जांच के लिए आने वाले मरीजों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपेक अस्पताल कैली के रेडियोलॉजी विभाग में पिछले 15 दिनों से डिजिटल एक्स-रे और ओपीजी की फिल्म उपलब्ध नहीं है। फिल्म के अभाव में मरीजों की जांच रिपोर्ट मोबाइल कैमरे से फोटो खींचकर दी जा रही है, जिससे इलाज की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। आर्थो और डेंटल विभाग में रोज काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें एक्स-रे और ओपीजी जांच के लिए रेडियोलॉजी विभाग भेजा जाता है। बुधवार को डेंटल विभाग में दांत दर्द की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला मरीज का ओपीजी एक्स-रे किया गया, लेकिन फिल्म नहीं होने के कारण उसे मोबाइल से खींची गई फोटो ही दी गई। चिकित्सकों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.