बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल व एफआरयू के चार केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधाएं हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते रामसनेहीघाट, सिरौलीगौपुर सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। ज्यादातर महिलाओं को जांच के लिए महिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। यहां पर लोड बढ़ने पर 10 से 15 दिन बाद का टोकेन जारी किया जा रहा है। धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन: रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में लाखों रुपये की लागत से स्थापित की गई अल्ट्रासाउंड मशीन रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में बेकार पड़ी है। मशीन होने के बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.