चम्पावत, अप्रैल 29 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। नगर लोहाघाट के उपजिला अस्पताल में लंबे समय से सेवाएं दे रही रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा को सम्मानित किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने भी खुशी जताई। बीते दिनों विकास खंड पाटी के ग्राम पंचायत चौड़ासौन के निवासी राजेश दानी ने बताया कि उनके तीन साल के पुत्र के पेट में आंते उलझ गई थी। जिसमें उनके बेटे को पेट दर्द की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल चम्पावत के साथ कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी असली मर्ज का पता नहीं चल पाया। लोहाघाट आने के बाद डॉ. सोनाली ने अल्ट्रासाउंड कर परिजनों को सूचित किया कि बच्चे के पेट में आंते उलझी हैं, जिससे परेशानी हो रही है। जिसमें परिजनों ने हल्द्वानी जाकर आपरेशन कर बच्चे का उपचार करवाया। पिता राजेश ने बताया कि उनके बच्चे को जीवन दान देने डॉ. सोनाली क...