रेडियोलॉजिस्ट के न होने से अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप, 30 मरीज बिना जांच लौटे
हरिद्वार, मई 30 -- जिला अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के विभागीय कार्य से बाहर रहने के कारण करीब 30 मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इनमें कई मरीज दूर-दराज के क्षेत्रों से भी आए थे, लेकिन चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण उनकी जांच नहीं हो सकी। मरीजों का कहना है कि पहले से निर्धारित जांच नहीं होने से उन्हें दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की हानि होगी। यह भी पढ़ें- रेडियोलॉजिस्ट के न होने से अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप, 30 मरीज बिना जांच लौटे ज्वालापुर निवासी सावित्री देवी ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंच गई थीं, लेकिन काफी देर इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.