साहिबगंज, मार्च 2 -- राजमहल, प्रतिनिधि।निर्माणाधीन फोर लेन सड़क पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण रविवार की रात एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लख्खीपुर निवासी अजधानी शेख (25) अपनी पल्सर बाइक से राजमहल से घर लौट रहे थे।फुलवाड़िया स्थित कामू बिल्डिंग के पास सड़क चौड़ीकरण को लेकर की गई खुदाई अंधेरे में दिखाई नहीं दिया और बाइक गड्ढे में जा गिरी। घायल युवक का कहना है कि उक्त जगह पर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही रेडियम बैरिकेडिंग और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए थे। जिस कारण पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। आने जाने वाले लोगों की मदद से युवक को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ सादिक अंसारी ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...