मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके में स्थित रेडिमेड कपड़े के बड़े प्रतिष्ठान पर गुरुवार से चल रहा राज्य वाणिज्य कर विभाग का सर्वे शुक्रवार की दोपहर पूरा हो गया। इस दौरान प्रतिष्ठान के खरीद बिक्री के दस्तावेजों और अन्य कागजातों के निरीक्षण में 50 लाख रुपये से अधिक की अनियमितता वाणिज्य कर के अधिकारियों ने पकड़ी। इसके बाद प्रतिष्ठान के मालिक को इससे संबंधित एक नोटिस थमाकर अधिकारियों का दल लौट गया।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिष्ठान के मालिक को इस अनियमित लेनदेन से जुड़े कर का भुगतान करने का नोटिस जारी किया गया है। इसके लिए एक सप्ताह का समय उन्हें दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों का अभी प्रारंभिक अध्ययन किया गया है। अभी दुकान के व्यक्तिगत बैंक खातों के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.