रामपुर, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रेडिको खेतान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोधारोपण के दौरान सहायक आबकारी आयुक्त डिस्टिलरी प्रमोद कुमार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। रेडिको खेतान के डायरेक्टर अमर सिंह ने लोगों को पर्यावरण के प्रति और अधिक जागरूक होने तथा इसके संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बताया की कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसे जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत अभियान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल में किया गया पौधारोपण इस अवसर पर आबकारी निरीक्षक भूपेंद्र उपाध्याय सहित फैक्ट्र...