मेरठ, जून 8 -- परतापुर के उद्योगपुरम स्थित विद्युत उपकेंद्र पर रविवार सुबह रेडिएटर फटने से औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। रविवार सुबह करीब नौ बजे उद्योगपुरम बिजलीघर में ट्रांसफार्मर का रेडिएटर अचानक फट गया। इसके चलते सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रेडिएटर में मौजूद करीब 16 हजार लीटर तेल को पहले बाहर निकाला गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की वेल्डिंग कर मरम्मत की गई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोबारा तेल भरने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें काफी समय लगा। यह भी पढ़ें- इंडस्ट्रियल सबस्टेशन की क्षमता बढ़ी, बिजली आपूर्ति होगी और बेहतर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर ...