अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- दुलहूपुर, संवाददाता। रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी जलालपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर गौरव कुमार एवं प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में 65 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सूद ने बच्चों के तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में पावर ग्रिड का 3डी मॉडल, मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इंफ्रारेड सेंसर आधारित स्वचालित रेलवे फाटक, सौर ऊर्जा की सहायता से समुद्री जल को वाष्पित कर पेयजल में परिवर्तित करने की तकनीक तथा हाइड्रोजन आधारित कार्बन क्रेडिट सिस्टम समेत कई आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मॉडलों के जरिए विद्यार्थियो...