रिषिकेष, मई 14 -- रेडिएंट पब्लिक स्कूल प्रेमनगर बाजार के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की तथा एक-दूसरे को बधाई दी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं वाणिज्य दोनों वर्गों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। विज्ञान वर्ग में प्रियांशु नेगी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया, जबकि वाणिज्य वर्ग में अमन पांचाल ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- एस्कॉट स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, हर्षिता स्कूल टॉपर विज्ञान वर्ग में जसप्रीय कौर ने 86 प्रतिशत, ...