गोड्डा, फरवरी 18 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा प्रखंड अंतर्गत रेड़ी गांव स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा 20 से 22 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के रूप में संपन्न होगी। ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग, श्रद्धा और समर्पण से निर्मित यह मंदिर क्षेत्र की आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक उत्साह व्याप्त है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। महोत्सव का शुभारंभ 20 फरवरी को प्रातः 9 बजे भव्य कलश शोभायात्रा से होगा। दुबराजपुर स्थित शिव-पार्वती मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत 251 कलशों में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में रेड़ी गांव तक लाएंगे। महिलाओं के मंगलगीत, वैदिक मंत्रोच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.