पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा क्षेत्र के झरना टोला में शनिवार को दिन में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। सूचना पाते ही मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भेज दिया। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि महिला का पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पहचान कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया पत्थर से कूच कर हत्या का प्रतीत हो रहा है परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या आशंका शनिवार को सुबह में शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेड़मा में एक निजी अस्पताल के समीप एक चारदीवारी के पीछे एक महिला का शव प...