पलामू, अप्रैल 3 -- मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के रेड़मा-काशी नगर में श्रीराम भक्त हनुमान जी की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। भाजपा नेता सह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अजय तिवारी आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंडित वशिष्ठ नारायण तिवारी ने विधि विधान से पूजा कराया। यजमान शशिकांत तिवारी, संजू तिवारी पूर्ण श्रद्धा से पूजन किया। गुरुवार की शाम में कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। पूजा के बाद सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पंडित प्रभु नारायण पाठक के नेतृत्व में संगीतमय पाठ हुआ। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। विजय तिवारी, विनोद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, सुनील तिवारी, अजय तिवारी अकेला, सीताराम दुबे, मुरारी तिवारी आदि विशेष रूप से शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.